मशहूर डांसर, बिग बॉस फेम सपना चौधरी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म
हाल ही में मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं सपना चौधरी मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। जिसके बाद प्रशंसकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। हालांकि कुछ लोग इस बात से चौंक गए क्योंकि बहुत से लोगों को उनकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आपको बता दें कि सपना और हरियाणवी संगीतकार वीर साहू की जनवरी में ही शादी हो गई थी लेकिन इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी। वीर एक हरियाणवी अभिनेता-गायक और लेखक हैं.

दरअसल, सपना और वीर ने साल की शुरुआत में ही शादी रचा ली थी किन्तु परिवार के एक सदस्य की मृत्यु के कारण उन्होंने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। सपना और वीर की कोर्ट मैरिज हुई थी, यानि कि उन्होंने पारंपरिक पद्धति से विवाह के लिए सात फेरे नहीं लिए थे।
हालांकि अब सपना की मां ने कहा है कि अब बच्चे का जन्म का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके साथ ही परिवार आधिकारिक तौर पर उनकी शादी की घोषणा भी की जाएगी।