ये शख्स कंडोम में छेद करके करता था सेक्स, जानें! क्यों कोर्ट ने उसे सुनाई सजा! घटना सोशल मीडिया पर वायरल
एक अजीबोगरीब मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यह अजीबोगरीब मामला यूके का है। यहां रहने वाले एक आदमी ने अपनी पार्टनर के साथ इंटिमेसी बढ़ाने के लिए कंडोम में छेद करना शुरू किया। उस व्यक्ति की पार्टनर फिजिकल रिलेशन की सहमति प्रॉटेक्शन के साथ देती थी। लेकिन शख्स को कंडोम यूज करने पर ऐसा लगता था जैसे उनका प्यार कम हो रहा है। इसलिए वो सेक्स से ठीक पहले कंडोम में छेद कर देता था। लेकिन उस व्यक्ति के लिए मुसीबत तब खड़ी हो गई जब प्रेमिका को इसके बारे में पता चला तो उसने शख्स पर केस दर्ज कर दिया। अब कोर्ट ने उसे रेप का दोषी पाते हुए चार साल जेल की सजा सुनाई है। यूके वॉरसेस्टर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए प्रेमी को रेप के आरोप में चार साल की सजा सुनाई।

47 वर्षीय ट्रेन ड्राइवर एंड्रू का कहना है कि जब वो कंडोम पहनता था तो उसे प्यार का अहसास नहीं होता था। इसलिए वो एक पिन से उसमें छेद कर देता था। इस बारे में पता चलने पर महिला ने कोर्ट में केस पहुंचा दिया। महिला ने साफ़ किया कि उसका प्रेग्नेंसी का कोई विचार नहीं था। वो सेक्स के लिए हां प्रॉटेक्शन के साथ ही कहती थी। लेकिन शख्स ने उसके विश्वास को तोड़ दिया। कोर्ट ने महिला का पक्ष लेते हुए शख्स पर रेप का आरोप तय किया।