आईपीएल: ऑनलाइन गेमिग साइट ड्रीम इलेवन समेत इन 6 साइटों पर लगा प्रतिबंध, जानें इसके पीछे की वजह
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकार ने सट्टा चला रही 6 गेम्स साइटों को गूगल प्ले स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होते ही इंटरनेट पर ऑनलाइन गैंबलिंग की भी शुरुआत हो जाती है। जिसको मद्देनजर छह गेम्स साइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही प्रतिबंधित की गई इन गेमों की एप्लीकेशन भी गूगल प्ले स्टोर से हटा दी गई है। अब इनका नाम प्ले स्टोर पर सर्च करने से नहीं मिलेंगी। क्योकि यह सभी गेम्स साइटें स्ट्टा करते हुए पाई गई है। इसी वजह से अब प्ले स्टोर से इनके लिंक की एप्लीकेशन हटा दी गई है।
इन साइटों में पेटीएम फर्स्ट गेम्स, वेट-वे, कमोन, कैसियो, वन एक्स बीट व प्लेयर जेड पोट साइटें सम्मिलित हैं।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान समय में ड्रीम इलेवन समेत इन साइटों पर दस से लेकर बीस हजार तक तक का सट्टा लगाया जा रहा था। सट्टे को रोकने के लिए अब गूगल प्ले ने इन सभी साइटों को बंद कर दिया है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया आईपीएल का सबसे बड़ा स्पांसर ड्रम एलेवन था। इसका सीधा लिंक पेटीएम से था।इसलिये अब इसे भी बंद कर दिया है, पेटीएम के हटते ही ड्रीम इलेवन भी हट गया है। अब कुछ ही समय बाद ये साइट बंद हो सकती है। और जो ड्रीम इलेवन इस समय चल रहा है वह पुराने लिंक के आधार पर चल रहा है।